Uncategorized

Jawaharlal Nehru Stadium: नई दिल्ली जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हादसा, पंडाल गिरने से 8 लोग घायल

Jawaharlal Nehru Stadium:खबर मिल रही कि जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में पंडाल लगाने के दौरान हादसा हो गया है। स्टेडियम में शादी के लिए पंडाल लगाया जा रहा था और निर्माण के समय ही गिर गया। दिल्ली पुलिस का कहना है कि हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया है। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।

Jawaharlal Nehru Stadium New Delhi: दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में पंडाल गिरने की खबर सामने आ रही है। यह हादसा स्टेडियम के गेट नंबर 2 पर हुआ। बताया जा रहा है कि स्टेडियम में शादी के लिए पंडाल लगाया जा रहा था। इस हादसे में कई लोगों के दबने की आशंका है। फिर भी हादसे में अभी तक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। घटना की सूचना के बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा कि हादसे में 8 लोगों के घायल होने की आशंका है। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भिजवाया गया।

WhatsApp Group Join Now

Jawaharlal Nehru Stadium हादसे को लेकर पुलिस का बयान

वही, डीसीपी साउथ के मुताबिक, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर-2 पर शादी की तैयारी के लिए पंडाल बनाया जा रहा है जो निर्माण के समय ही गिर गया है। कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। उन्हें निकालकर इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल किसी भी तरह से हताश करने जैसी खबर नहीं है। बचाव के लिए पुलिस, अग्निशमन और एम्बुलेंस मौके पर मौजूद है।
पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 11.21 बजे हादसे की खबर पुलिस और अन्य टीम को दी गई। जिसके बाद आनन-फानन बचाव के लिए पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। अभी तक वहां काम कर रहे सात श्रमिकों के जख्मी होने की बात सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें: India Maldives Relations: मालदीव ने फिर किया भारत क साथ धोखा, चाइना से 4 गुप्त समझौते;क्या है साजिश

हादसे के समय खाना खा रहे थे मजदूर

जानकारी है कि स्टेडियम में गेट नंबर दो के पास शादी के लिए पंडाल लगाया जा रहा है। इसके लिए वहां भारी मात्रा में पंडाल निर्माण के लिए लोहे के स्ट्रक्चर और अन्य सामान मंगाया गया था। पंडाल गिरनेसे आठ लोग घायल हो गए। इसके बाद फायर डिपार्टमेंट को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही फायर बिग्रेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक जोर से आवाज आई। पता लगा कि पंडाल गिर गया। उन्होंने बताया कि हादसे के समय अधिकतर मजदूर पंडाल से बाहर खाना खा रहे थे। इसलिए दुर्घटना टल गई है ।

दमकल ने दो लोगों को निकाला

अब तक की जानकारी है कि फायर डिपार्टेमेंट के कर्मचारियों ने दो लोगों को पंडाल में दबे लोगों को निकाला। इसके बाद पूरे जगह का मुआयना किया गया। यह सुनिश्चित किया गया कि कोई पंडाल के नीचे ना दबा हो। मौके पर जेसीबी को भी बुलाया गया। खैरियत बात रही कि जिस समय हादसा हुआ वहां पर अधिक लोग मौजूद नहीं थे। राहत और बचाव कार्य जारी है। जेसीबी की मदद से अब गिरे हुए स्ट्रक्चर को हटाने का काम जारी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए कैट्स की 10 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई।

WhatsApp Group Join Now

Kanisha Mathur

कनिशा माथुर जनपत्रिका में डिजिटल कंटेन्ट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें ऑटोमोबाईल,टेक्नॉलजी,एंटरटेनमेंट, एजुकेशन जैसे टॉपिक्स पर लिखने का अनुभव है। इनका उद्देश्य आसान शब्दों में लोगों तक हर जानकारी पहुंचाना है। अपने खाली समय में इन्हें म्यूजिक सुनना, लोगों से बातचीत करना और घूमना-फिरना काफी पसंद है। यह नई चीजें सीखने के लिए हमेशा तैयार रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button