UPI in France: दुनिया के 11 देशों में बजेगा UPI का डंका,भारतीय डिजिटल क्रांति की बड़ी कामयाबी
UPI in France: अब आप दुनिया के 11 देशों में UPI से पेमेंट कर पाएंगे। हाल ही में फ़्रांस देश में UPI को मान्यता मिल गई है। एफील टॉवर के टिकट अब आप QR स्कैन करके खरीद पाएंगे।

UPI in France: भारतीय की देशी टेक्नॉलजी का डंका अब दुनियाभर में बज रहा है। अब आप सिर्फ भारत ही नहीं दुनिया के 11 देशों में UPI से पेमेंट कर सकते है। अब आप फ़्रांस में यूपीआई से पेमेंट कर सकते है। इससे पहले यह सुविधा 10 देशों में उपलब्ध थी।
फ़्रांस में अब एफील टॉवर की टिकट को यूपीआई से पेमेंट (upi payment in France) करके खरीदा जा सकता है। इसके लिए NCPI ने Lyra के साथ पार्ट्नर्शिप की है। अब फ़्रांस जाने वाले भारतीय टुरिस्ट क्यूआर कोड स्कैन करके टिकट खरीद पाएंगे।
Contents
UPI in France
एफ़िल टॉवर फ़्रांस का पहला ऐसा मर्चेन्ट है, जिसने यूपीआई से पेमेंट लेना शुरू किया है। धीरे धीरे ऐसा सेवा को पूरे फ़्रांस में शुरू किया जाएगा। इस सेवा को पूरे फ़्रांस में रोलआउट किया जाएगा।
आने वाले समय में आप फ़्रांस के मॉल, रीटेल स्टोटर्स, होटल, म्यूजियम आदि में यूपीआई से पेमेंट कर पाएंगे। NCPI का कहना है कि भारत से काफ़ी मुसाफ़िर एफ़िल टॉवर घूमने जाते है, उन्हें अब टिकट लेने में काफ़ी सहूलियत होगी।
भारत से सबसे ज्यादा लोग जाते है एफ़िल टॉवर देखने
फ़्रांस में आने वाले विदेशी पर्यटकों में एफ़िल टॉवर देखने आने वाले पर्यटकों में भारतीय दूसरे नंबर पर है। इसलिए पर्यटकों की बड़ी तादात को देखते हुए NCPI ने यूपीआई पेमेंट्स की सुविधा शुरू की है। जनवरी 2024 में करीब 1220 करोड़ के लेनदेन यूपीआई के जरिए किए गए थे। इसलिए NPCI की आर्म इंटरनेशनल पेमेंट सर्विस ने Lyra के साथ फ़्रांस में साझेदारी की है।
इन देशों में भी चलता है UPI
फ़्रांस के अलावा यूपीआई पेमेंट्स दुनियाभर के 10 अन्य देशों में चलते है। जिसमें यूनाइटेड अरब अमीरात, भूटान, सिंगापूर, नेपाल, यूनाइटेड किंगडम, ओमान, जापान, मलेशिया, साउथ ईस्ट एशिया, और यूरोप के कुछ देशों में आप यूपीआई से पेमेंट कर सकते है।
UPI ने देश की तररकी में लगाए चार चाँद
प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया मिशन के तहत यूपीआई को 11 अप्रैल 2016 में शुरू किया गया था। इसके पीछे पीएम मोदी का उद्देश्य देश में केसलेस ईकानमी लाना था। यूपीआई के जरिए कोई भी व्यक्ति कयुआर कोड स्कैन करके भुगतान कर सकता है।
यह भी पढ़ें: Lal Krishna Advani को मिला भारतरत्न, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी
हालांकि शुरू में पीएम मोदी की योजना का विपक्षी पार्टी के खूब मखौल उड़ाया। विपक्षी नेताओं का कहना था कि एक सब्जी वाला डिजिटल पेमेंट कैसे लेगा? क्या वो कार्ड मशीन रखेगा। लेकिन यूपीआई ने ऐसा जादू किया कि आज 1 रुपये से ले कर 1 लाख तक एक क्यूआर स्कैन करके भुगतान कर सकते है।