ऑटो

Top Two Wheeler: इसने जनवरी में सबसे ज्यादा two-Wheeler एक्सपोर्ट किए, देखिए कौनसी कंपनी ने

Top Two Wheeler Export Brands In Jan 2024: जनवरी 2024 में सबसे ज्यादा टू -व्हीलर हीरो मोटोकॉर्प के बिक्री हुए। इंडियन टू-व्हीलर मार्केट में हीरो सबसे ज्यादा बिक्री और बाजार हिस्सेदारी के साथ टॉप पर है। लेकिन, देखिए किस कंपनी ने सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट किए । तो जनवरी 2024 महीने में एक्सपोर्ट के मामले में हीरो मोटोकॉर्प टॉप-5 ब्रांड्स की लिस्ट से बाहर है। जनवरी 2024 में सबसे ज्यादा टू-व्हीलर बजाज ने एक्सपोर्ट किए हैं। तो आइए आपको टॉप-5 कंपनियों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने जनवरी 2024 में सबसे ज्यादा टू-व्हीलर एक्सपोर्ट किए हैं।

WhatsApp Group Join Now

Top Two Wheeler Export Bajaj ने किए

एक्सपोर्टर के तौर पर जनवरी 2024 के दौरान भारत में बजाज लीडिंग टू-व्हीलर रही, जिसने जनवरी 2023 में 1,00,679 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया था लेकिन जनवरी 2024 में 1,14,898 यूनिट्स की शिपिंग की। इसके एक्सपोर्ट में सालाना आधार पर 14.1 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई। साथ ही इस महीने सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट करने वलीन कंपनी बनी है।

Top Two Wheeler Export पर TVS

यह कंपनी एक दम से होंडा को पछाड़कर दूसरा नंबर हासिल किया, TVS जनवरी 2024 में ग्लोबल मार्केट में 61,704 यूनिट्स एक्सपोर्ट की हैं। इसके एक्सपोर्ट में सालाना आधार पर 27.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गईहै। TVS ने जनवरी 2023 में 48,239 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया था।

Honda

तीसरे नंबर पर जनवरी 2024 में होंडा रही। भारत में दूसरी सबसे बड़ी दोपहिया वाहन बनाने वाली इस कंपनी ने जनवरी 2024 में 36,883 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया, जो सालाना आधार पर 102.4 प्रतिशत की वृद्धि है। जनवरी 2023 में होंडा ने ग्लोबल मार्केट्स में केवल 18,220 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया था।

WhatsApp Group Join Now

यह भी पढ़ें:Honda Amaze Price: क्यों एक दम से महंगी हो गई Honda Amaze,देखिए नई कीमतें

Suzuki

एक्सपोर्ट के मामले में चौथे नंबर पर सुजुकी का नाम आता हैं , Suzuki जनवरी 2024 में भारत से वैश्विक बाजारों में 15,252 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया है। इकका एक्सपोर्ट 18.6 प्रतिशत घटा (सालाना आधार पर) है। जनवरी 2023 में सुजुकी ने भारत से अन्य बाजारों में 18,757 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया था।

Yamaha

Yamaha का नंबर एक्सपोर्ट के हिसाब से पांचवें नंबर पर आता है। यामाहा ने जनवरी 2024 में 12,678 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया है। इसके एक्सपोर्ट में 30.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई है। जनवरी 2023 में यामाहा ने 18,215 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया था।

Kanisha Mathur

कनिशा माथुर जनपत्रिका में डिजिटल कंटेन्ट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें ऑटोमोबाईल,टेक्नॉलजी,एंटरटेनमेंट, एजुकेशन जैसे टॉपिक्स पर लिखने का अनुभव है। इनका उद्देश्य आसान शब्दों में लोगों तक हर जानकारी पहुंचाना है। अपने खाली समय में इन्हें म्यूजिक सुनना, लोगों से बातचीत करना और घूमना-फिरना काफी पसंद है। यह नई चीजें सीखने के लिए हमेशा तैयार रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button