Tata Punch Facelift 2024: अब नए अवतार में लॉन्च हो रही टाटा पंच, देखें कीमत और फीचर्स
Tata Punch Facelift 2024: टाटा की पॉपुलर माइक्रो एसयूवी TATA Punch को कंपनी 2021 से अब पहली बर अपडेट कर रही है। इस बार कंपनी इस कार में काफी नए फीचर्स देने वाली है । वहीं, टेस्टिंग के दौरान कार को भारतीय सड़कों पर देखा गया है। आइए इसकी खासियत के बारें में जानते है।
Tata Punch Facelift 2024: टाटा की पॉपुलर माइक्रो एसयूवी TATA Punch को कंपनी 2021 से अब पहली बार अपडेट कर रही है। आने वाले समय में पंच का फेसलिफ्ट वर्जन लाया जाएगा। इस बार कंपनी इस कार में काफी नए फीचर्स देने वाली है । वहीं, टेस्टिंग के दौरान कार को भारतीय सड़कों पर देखा गया है। और पहली बार इसे स्पॉट किया गया है। जानिए नई टाटा पंच में क्या खास होगा।
Contents
Tata Punch Facelift 2024
वर्तमान में टाटा मोटर्स पंच के फेसलिफ्ट वर्जन पर काम कर रही है। हाल ही में इसे पहली बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग करते हुए देखा गया है। सूत्रों के मुताबिक टाटा पंच फेसलिफ्ट को साल 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि सामने आई तस्वीरों में मॉडल पूरी तरह से कवर करके रखा गया था। लेकिन इसके बाद भी मॉडल के कई हिस्से को देखकर Tata Punch.ev जैसा मालूम होता है।
Tata Punch facelift के लॉन्चिंग में अभी काफी समय बाकी है क्योंकि इसकी लॉन्च डेट को लेकर कंपनी ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिर भी संभावना है कि 2024 के अंत तक इस मॉडल को लॉन्च कर दिया जाएगा। यहाँ आपको इसकी पूरी जानकारी दी गई है।
टाटा पंच Facelift 2024 का डिजाइन
कार में स्प्लिट स्टाइल का हेडलैंप सेटअप, मस्कुलर बोनट और शार्प (नुकीला) दिखने वाला बम्पर दिया जा सकता है। Punch Facelift का फ्रंट डिजाइन Punch EV की तरह हो सकता है। हालांकि पंच के इलेक्ट्रिक मॉडल की तरह पेट्रोल-डीजल वेरिएंट में आगे की तरफ पूरी चौड़ाई में फैला LED लाइटबार नहीं दिया जाएगा। फेसलिफ्ट मॉडल में नवीन डिजाइन के अलॉय व्हील्स भी दिए जाने की उम्मीद है।
Tata Punch Facelift के फीचर्स
नई पंच का इंटीरियर भी इलेक्ट्रिक मॉडल से इंस्पायर्ड होगा। हालांकि टाटा मोटर्स ने क्लियर किया है कि दोनों मॉडल्स के इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स (इंफोटेनमेंट सिस्टम, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर आदि) में अंतर होगा, जैसे कि नेक्सॉन फेसलिफ्ट और Nexon EV के केबिन में चीजें अलग-अलग हैं।
Punch Facelift के इंटीरियर की बात करें तो, कार के डैशबोर्ड में बड़ी टचस्क्रीन दी जा सकती है। साथ ही नई कंसोल यूनिट भी मिल सकती है। कार में फुल-TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलेगा, जिसमें 10.25 इंच टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम, एपल कारप्ले, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एयर कंडीशनर के लिए नया टच पैनल दिया जा सकता है। यह एसयूवी भी फ्रन्ट व्हील ड्राइव कार होंगी साथ ही रियर डिस्क ब्रेक मिलेंगे। पार्किंग ब्रेक भी फूल इलेक्ट्रिक होंगे।
टाटा पंच Facelift का इंजन
टाटा पंच इंजन में मौजूदा मॉडल में मिलने वाला ही 1.2 लीटर, 3-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन दिया जाएगा। ये 86bhp की पावर और 113Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगा। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा। इसका CNG मॉडल 73.4bhp की पावर और 103Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
Tata Punch Facelift की कीमत
Upcoming Tata Punch की कीमत के बारें में अभी कोई पुख्ता जानकारी सामने आई नहीं है लेकिन उम्मीद है फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत लगभग 50 हजार रुपये अधिक होगी। टाटा पंच के मौजूदा मॉडल्स की कीमत 6.13 लाख रुपये से 10.20 लाख रुपये के बीच है। ये कीमतें एक्स-शोरूम के हिसाब से हैं।
यह भी पढ़ें: Bike Launch In March: मार्च में लॉन्च हो सकती है यह टॉप बाइक, देखें कीमत और माइलेज
Tata Punch Facelift 2024 का मुकाबला
आपको बता दें की मार्केट में Punch की डिमांड बहुत ही ज्यादा है। यह कार जनवरी 2024 में सबसे अधिक बिकने वाली कार रही थी। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला हुंडई एक्सटर और सिट्रॉएन सी3 से है। फेसलिफ्ट मॉडल आने के बाद ये टक्कर और तेज हो जाएगा। इसके अलावा मारुति सजुकी भी नई SUV लाने की तैयारी कर रही है। जिसका मुकाबला पंच से होगा। मारुति की इस कार को Y43 कोडनेम दिया गया है, इसे साल 2026 के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है।