Kisan Andolan Live Update: शंभू बॉर्डर पर एक किसान की मौत, पुलिस ने फिर किसानों पर छोड़े आंसू गैस के गोले
Kisan Andolan Live Update:: बीते कल चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच हुई तीसरी बैठक भी बिना किसी नजीते खत्म हो गई। देर रात तक चली इस बैठक में भी कोई रास्ता नहीं निकल पाया। आज भारत बंद का ऐलान भी किया गया है। जिसका कई जगह असर देखा गया ।

Kisan Andolan Live Update: बीते कल चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच हुई तीसरी बैठक भी बिना किसी नजीते खत्म हो गई। करीब 5 घंटे चली इस मैराथन बैठक में केंद्र सरकार की ओर से मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय शामिल हुए। बैठक खत्म होने के बाद केंद्रीय अर्जुन मुंडा ने बातचीत को काफी सकारात्मक बताया। बैठक के दौरान किसान नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर भी नाराजगी जताई और मामले को जल्द सुलझाने की मांग की। किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच फिर 18 फरवरी यानी रविवार को बैठक होगी।
केंद्र सरकार लगातार इस कोशिश में है कि कैसे किसानों को समझाकर उनके प्रदर्शन को खत्म कराया जा सके। वहीं दूसरी तरफ, किसानों ने आज भारत बंद (Bharat Band) का ऐलान किया है। जिसकी वजह से कई रास्ते बंद हो सकते हैं। इसी बीच एक किसान की मौत की खबर सामने आ रही है
सुबह तक के सिंघु बॉर्डर पर हालात Kisan Andolan Live Update
Kisan Andolan के चलते दिल्ली-हरियाणा सिंघु बॉर्डर, अमेरिका-मेक्सिको सीमा में तब्दील हो गया है। मतलब कि जैसे लोग मेक्सिको बॉर्डर से अमेरिका में घुसते हैं ठीक वैसे ही कामकाजी लोग सिंघु बॉर्डर को पार दिल्ली से हरियाणा और हरियाणा से दिल्ली आते-जाते हैं। हालात इतने बुरे है कि रास्ता बंद होने से सिंघु बॉर्डर के आसपास के गांव के किसान अपनी फसलों को मंडी तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। बॉर्डर सील होने सेलोगों को कई लेयर का सुरक्षा घेरा पार करके ही 2 वक्त की रोटी के लिए काम पर जाना पड़रहा है।
इसी बीच में Kisan Andolan Live Update एक किसान की मौत
एक खबर सामने आ रही है कि Kisan Andolan के दौरान एक किसान की मौत हो गई है। 63 साल के ज्ञान सिंह की हार्ट अटैक से मौत की खबर है। गुरुवार शाम को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, ज्ञान सिंह का पार्थिव शरीर शंभू बॉर्डर लाया जा रहा है।
शंभू बॉर्डर पर फिर हंगामा Kisan Andolan Live Update
आज आन्दोलन के चौथे दिन फिर अंबाला में शंभू बॉर्डर पर एक बार फिर से हंगामा शुरू हो गया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। यहां प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। किसानों का आगे बढ़ने नहीं दिया जा रहा है। आंसू गैस का गोला छोड़े जाने के बाद यहां आसमान में धुआं धुआँ दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें: Farmers Protest: किसानों का ‘रेल रोको आंदोलन’, कई ट्रेनों पर लगी ब्रेक;आमजन परेशान
‘बुजदिली की सजा सियासी मौत है’ – कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिंद्धू
शंभू बॉर्डर पर किसानों पर आंसू गैस के गोले दागने पर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिंद्धू ने पंजाब के सीएम भगवंत मान पर निशाना साधते हुए सिद्धू ने पोस्ट करके कहा, ‘बुजदिली की सजा सियासी मौत है। ‘ उन्होंने आगे लिखा, ‘पंजाब की सीमा में हरियाणा पुलिस आंसू गैस के गोले दाग रही और राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान मूकदर्शक बने हुए हैं। शर्मनाक। ‘
राजस्थान के सीकर में भारत बंद का असर
भारत बंद का असर राजस्थान के सीकर में दिख सकता है। आज कांग्रेस सहित कई संगठनों ने बंद को समर्थन दिया है। आज सीकर में मजदूर क्रांति मार्च निकाला गया । तमाम किसान आज खेतों में नहीं जाएंगे। सब्जियों और दूध की बिक्री नहीं करेंगे। इसके अलावा जिला कलेक्ट्रेट पर भी प्रदर्शन किया जाएगा।
ट्रेड यूनियन का चक्का जाम, भारत बंद को समर्थन
ट्रेड यूनियन द्वारा पंजाब के संगरूर में चक्का जाम कर दिया है। दिल्ली से लुधियाना जाने वाले नेशनल हाइवे पर महावीर चौक को ट्रेड विंग की सभी यूनियन ने जाम किया है। चक्का जाम होने के कारण ना तो कोई संगरूर से लुधियाना जा सकता है और ना ही संगरूर से बरनाला जा सकता है। ट्रेड यूनियन ने साथ देने का कारण देते हुए कहा कि हम संयुक्त किसान मोर्चे के साथ हैं। केंद्र सरकार किसानों की बात नहीं मान रही है। ट्रांसपोर्ट विभाग के खिलाफ भी बिल लेकर आई है, इसलिए हम संयुक्त किसान मोर्चे के साथ हैं।
गाजीपुर बॉर्डर पर भी लगा जाम
किसानों के आंदोलन का असर गाजीपुर बॉर्डर पर दिख रहा है। गाजीपुर बॉर्डर पर भारी जाम लग गया है। लोगों को आने-जाने में देरी हो रही है। ट्रैफिक जाम की वजह से लोगों को दिल्ली आने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आमजन को भी बड़ा नुकसान हो रहा है और कठिनाइयों का पुरा सामना करना पड़ रहा है।
संजय राउत का केंद्र पर निशाना
महाराष्ट्र से शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने केंद्र सरकार को निशाना बनाते हुए कहा कि प्रदर्शनकारी पूरे देश के किसानों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। लेकिन उन्हें जिस तरह से रोका गया है उसको कभी भी सही नहीं ठहराया जा सकता । अब तक 100 से ज्यादा किसान घायल हैं और कई लोगों को अरेस्ट किया गया है। किसान परेशानी में हैं और पीएम मोदी विदेश घूमने में बिजी हैं। अमित शाह ने भी अब तक कुछ नहीं बोला है। कृषि मंत्री को किसानों से बात नहीं करने दी जा रही है। यह सब क्या हो रहा है।
किसान आंदोलन पर मौर्य का बयान भी आया
किसान आंदोलन पर यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार के बड़े नेता किसानों के लगातार संपर्क में हैं। उनसे बातचीत चल रही है। आप, कांग्रेस और कम्युनिस्ट इस आंदोलन का फायदा उठाना चाहते हैं। लेकिन वह सफल नहीं होंगे। हमारी बातचीत लगातार चल रही है। और जल्द ही सुलह की जाएगी ।





