धार्मिक

Shani Dev: अगर शनि देव को करना है प्रसन्न तो शनिवार के दिन सूर्यास्त के बाद करें ये काम!

Saturday Remedies: शनिवार का दिन शनि देव की पूजा अर्चना का दिन माना जाता है। करें शनिवार को ये काम शनि देव होंगे प्रसन्न।

Shani Dev Aarti & Mantra in Hindi: शनिवार के दिन को शनि देव की पूजा-अर्चना का दिन माना जाता है। इस दिन अगर विधिपूर्वक शनि देव की पूजा करें या फिर कुछ ज्योतिषी उपाय करें तो शनि देव प्रसन्न हो जाते है और अपनी कृपा हमारे ऊपर बनाते है। सनातन धर्म में शनि देव को न्याय के देवता और कर्म फलदाता के नाम से जाना ओर पहचाना जाता है। जीवन में परेशानियाँ खत्म करने के लिए और शनि की अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए शनिवार के दिन शनि देवता की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए।

WhatsApp Group Join Now

ज्योतिष शास्त्र कर अनुसार शनिवार के दिन शनि देव की आरती ओर मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे पूजा का शुभ फल मिलता है और व्यक्ति की हर खवाइश जल्द पूरी जाती है। शनि दोष से मुक्ति मिलती है और घर सुख-समृद्धि से भर जाता है। आइए जाने शनिवार के दिन शनि देव की आरती और मंत्र जो शनिदेव को प्रसन्न करने में मदद करते हैं।

शनि देव की आरती

जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी।

सूर्य पुत्र प्रभु छाया महतारी॥

जय जय श्री शनि देव….

WhatsApp Group Join Now

श्याम अंग वक्र-दृ‍ष्टि चतुर्भुजा धारी।

नी लाम्बर धार नाथ गज की असवारी॥

जय जय श्री शनि देव….

क्रीट मुकुट शीश राजित दिपत है लिलारी।

मुक्तन की माला गले शोभित बलिहारी॥

जय जय श्री शनि देव….

मोदक मिष्ठान पान चढ़त हैं सुपारी।

लोहा तिल तेल उड़द महिषी अति प्यारी॥

जय जय श्री शनि देव….

देव दनुज ऋषि मुनि सुमिरत नर नारी।

विश्वनाथ धरत ध्यान शरण हैं तुम्हारी॥

जय जय श्री शनि देव भक्तन हितकारी।।

शनि देव के मंत्र

  1. ऊँ श्रां श्रीं श्रूं शनैश्चाराय नमः।

ऊँ हलृशं शनिदेवाय नमः।

ऊँ एं हलृ श्रीं शनैश्चाराय नमः।

  1. ऊँ भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्।

3.अपराधसहस्त्राणि क्रियन्तेहर्निशं मया।

दासोयमिति मां मत्वा क्षमस्व परमेश्वर।।

गतं पापं गतं दु: खं गतं दारिद्रय मेव च।

आगता: सुख-संपत्ति पुण्योहं तव दर्शनात्।।

  1. ॐ नीलाजंन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्।

छाया मार्तण्ड सम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्।।

5.ध्वजिनी धामिनी चैव कंकाली कलहप्रिहा।

कंकटी कलही चाउथ तुरंगी महिषी अजा।।

शनैर्नामानि पत्नीनामेतानि संजपन् पुमान्।

दुःखानि नाश्येन्नित्यं सौभाग्यमेधते सुखमं।।

Kanisha Mathur

कनिशा माथुर जनपत्रिका में डिजिटल कंटेन्ट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें ऑटोमोबाईल,टेक्नॉलजी,एंटरटेनमेंट, एजुकेशन जैसे टॉपिक्स पर लिखने का अनुभव है। इनका उद्देश्य आसान शब्दों में लोगों तक हर जानकारी पहुंचाना है। अपने खाली समय में इन्हें म्यूजिक सुनना, लोगों से बातचीत करना और घूमना-फिरना काफी पसंद है। यह नई चीजें सीखने के लिए हमेशा तैयार रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button