ताज़ा खबरें

Rituraj Singh: अपने अभिनय के जादू से दिलों पर छा जाने वाले, मशहूर अभिनेता ऋतुराज सिंह का निधन

Rituraj Singh: अभी एक खबर आ रही है टीवी जगत के मशहूर अभिनेता ऋतुराज सिंह का निधन हो गया है। कुछ दिन पूर्व से ही वह अस्पताल में ह्रदय की बीमारी के कारण भर्ती थे । आज सुबह उनका निधन हो गया है 59 वर्षीय अभिनेता की सांसे हार्ट अटैक की वजह से थम गईं।

Rituraj Singh: टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने और मशहूर अभिनेता ऋतुराज सिंह का आज मंगलवार को निधन हो गया। 59 वर्षीय अभिनेता की सांसे हार्ट अटैक की वजह से थम गईं। ऋतुराज के निधन की खबर सुनकर उनके फैंस और इंडस्ट्री में सन्नाटा फैला हुआ हैं। अंतिम बार और हाल ही में ऋतुराज सिंह टीवी के चर्चित शो ‘अनुपमा’ में नजर आए थे। ऋतुराज सिंह इस धारावाहिक में वे अनुपमा के बॉस का किरदार निभा रहे थे। छोटे पर्दे के अलावा ऋतुराज बड़े पर्दे पर कई वेब सीरीज में भी नजर आए थें। ऋतुराज सिंह के जीवन यात्रा के बारें में यहाँ आपको सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

WhatsApp Group Join Now

Rituraj Singh का जीवन परिचय

ऋतुराज सिंह मूलतः राजस्थान के कोटा जिले से ताल्लुक रखते है। ऋतुराज सिंह जन्म 23 मई 1964 को राजस्थान के कोटा में हुआ था। वे राजपूत परिवार से आते थे। उनका पूरा नाम ऋतुराज सिंह चंद्रावत सिसोदिया था। अगर उनके परिवार वालों की माने तो ऋतुराज को बचपन से ही अभिनय का शौक था, जिसे पूरा करने के लिए 12 सालों तक उन्होंने दिल्ली में बैरी जॉन के थिएटर में एक्टिंग की थी। इसके बाद वे मुंबई आ गए।

उनका सिनेमा जगत की शुरुआत टीवी गेम शो ‘तोल मोल के बोल’ से किया। उन्होंने इस शो से बतौर होस्ट अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद वे कई हिट टीवी शो में नजर आए, जिनमें ‘ज्योति’, ‘आहट’ ‘अदालत’, ‘हिटलर दीदी’, ‘शपथ’, ‘वॉरियर हाई’, ‘दीया और बाती हम’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘लाडो 2’ और ‘अनुपमा’ जैसे टीवी के चर्चित शो शामिल है। इनमें उन्होंने कई अलग-अलग और महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। लाडो 2 में ऋतुराज सिंह का बलवंत चौधरी का किरदार खूब लोकप्रिय हुआ था। G TV पर साल 1993 में आया शो ‘बनेगी अपनी बात’ तथा इसी से उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई।

ऋतुराज सिंह का फिल्म जगत में नाम

आपको बता दें कि टीवी के अलावा ऋतुराज कई फिल्मों में भी नजर आए थे। साल 2017 में आई फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में उन्होंने वरुण धवन के पिता का किरदार निभाया। इसके अलावा वे ‘सत्यमेव जयते 2’, ‘हम तुम और घोस्ट’, ‘वश- पॉस्स्ड बाय द ऑब्सेस्ड’ और ‘थुनिवु’ जैसी हिट फिल्मों का भी हिस्सा रहे थे। ऋतुराज की आखिरी फिल्म ‘यारियां 2’ थी।

टीवी और फिल्मों के अलावा ऋतुराज ने ओटीटी में भी अपनी दमदार भूमिका से लोगों का ध्यान आकर्षित किया था। वे हाल ही में रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आए थे। इसमे उन्होंने एक आतंकवादी का किरदार निभाया था। इसके अलावा ऋतुराज ‘द टेस्ट केस’, ‘क्रमिनल जस्टिस’, ‘अभय’, ‘बंदिश बैंडिट्स’ और ‘मेड इन हेवन’ में नजर आए थे।

WhatsApp Group Join Now

इसी बीच आपको बता दें कि ऋतुराज की शाहरुख खान से भी अच्छी दोस्ती थी। दिल्ली में वे और शाहरुख साथ में थिएटर करते थे, जिसमें ऋतुराज की लीड भूमिका होती थी। दोनों सितारें बैरी जॉन के थियेटर ग्रुप का हिस्सा थे। प्रदीप कृष्णा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘इन व्हिच एनी गिव्स इट दोज वन्स’ से ऋतुराज सिंह ने लीड भूमिका निभाई थी, जिसमें शाहरुख खान अर्जुन रैना नाम के शख्स के किरदार में थे। इस फिल्म की कहानी अरुंधती रॉय ने लिखी थी। हालांकि, यह फिल्म टेलीविजन पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था। ऋतुराज ने एक साक्षात्कार में खुलासा किया था कि वे जब भी शाहरुख से उनकी मुलाकात होती थी। दोनों पुराने दोस्त की तरह ही मिलते थे।

ऋतुराज सिंह के निधन पर शोक जताते हुए निर्देशक हंसल मेहता ने लिखा, “ऋतुराज!!!! इस खबर पर विश्वास नहीं हो रहा है! मैंने उन्हें के स्ट्रीट पाली हिल नामक एक डेली सोप में निर्देशित किया था, जिसके बाद हम अच्छे दोस्त बन गए थे। हमारी दोस्ती को काफी समय हो गया था। मेरे पास अब केवल मधुर यादें हैं। आप अचानक और बहुत जल्दी चले गए।”

Kanisha Mathur

कनिशा माथुर जनपत्रिका में डिजिटल कंटेन्ट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें ऑटोमोबाईल,टेक्नॉलजी,एंटरटेनमेंट, एजुकेशन जैसे टॉपिक्स पर लिखने का अनुभव है। इनका उद्देश्य आसान शब्दों में लोगों तक हर जानकारी पहुंचाना है। अपने खाली समय में इन्हें म्यूजिक सुनना, लोगों से बातचीत करना और घूमना-फिरना काफी पसंद है। यह नई चीजें सीखने के लिए हमेशा तैयार रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button