ताज़ा खबरें

Manohar Joshi: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन, टीचर से CM का सफर किया था

Manohar Joshi: आज सुबह करीब तीन बजे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन हो गया है । जानकारी के मुताबिक श्रीमान जोशी पिछले साल मई में ब्रेन हैमरेज से ग्रसित हो गए । उसके बाद उन्हे इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

Manohar Joshi death: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे 86 साल के थे। उन्हें कार्डियक अरेस्ट के बाद यहां भर्ती कराया गया था। सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री को बुधवार को पीडी हिंदुजा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उन्होंने निजी चिकित्सा सुविधा में अंतिम सांस ली। इससे पहले अस्पताल ने गुरुवार को एक बयान में कहा था कि जोशी (86) गंभीर रूप से बीमार थे। शिवसेना के दिग्गज नेता को पिछले साल मई में ब्रेन हैमरेज के बाद इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

WhatsApp Group Join Now

Manohar Joshi को पिछले साल मई में ब्रेन हैमरेज हुआ था

मनोहर जोशी (86) कि बीमारी को लेकर पहले अस्पताल ने गुरुवार को एक बयान में कहा था वह ब्रेन हैमरेज से गंभीर रूप से बीमार थे। शिवसेना के दिग्गज नेता को पिछले साल मई में ब्रेन हैमरेज के बाद इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मनोहर जोशी का सियासी सफर

पूर्व मुख्यमंत्री Manohar Joshi का टीचर से सीएम बनने का सफर

आपको बता दें कि मनोहर जोशी एक टीचर थे। शुरुआती जीवन में जोशी आरएसएस से जुड़े थे, फिर शिवसेना की 1966 में स्थापना के बाद वो उससे जुड़ गए और उसी पार्टी से सीएम से लेकर लोकसभा स्पीकर तक बने।
वर्ष 1976 से 1977 तक जोशी मुंबई के मेयर भी रहे।
इसके बाद साल 1995 की बात है, जब महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा की गठबंधन सरकार बनी और तब उन्हें सीएम बनाया गया।
जोशी 1999 तक 4 साल के लिए सीएम बने थे।

सीएम बनने के बाद जोशी को साल 2002 में केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के दौरान लोकसभा स्पीकर भी बनाया गया था। उस समय शिवसेना और भाजपा में गठबंधन था। जोशी ने साल 2004 तक लोकसभा स्पीकर का पद संभाला था।
मनोहर जोशी बालासाहेब ठाकरे के सबसे भरोसेमंद नेता थे। बालासाहेब ठाकरे ने कहा था कि वो सीएम नहीं बनेंगे, यही कारण था कि उन्होंने अपने सबसे करीबी मनोहर जोशी को सीएम बनाया।

WhatsApp Group Join Now

पीएम मोदी ने जताया दुख

मनोहर जोशी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया कि मनोहर जोशी के निधन से दुख हुआ। वह एक अनुभवी नेता थे, जिन्होंने सार्वजनिक सेवा में वर्षों बिताए और नगरपालिका, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं। उन्होंने सभी चार विधानमंडलों में सेवा करने का सम्मान मिला है। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं।

यह भी पढ़ें: ICGN GD Recruitment 2024: भारतीय तटरक्षक बल में GD के पदों पर निकली बम्पर भर्ती, 12वीं पास यहाँ से आवेदन करें

देवेंद्र फडणवीस ने जताया दुख

वहीं, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पूर्व सीएम Manohar Joshi के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। मेरा उनसे व्यक्तिगत संबंध था। महाराष्ट्र के राजनीतिक-सामाजिक, शैक्षणिक क्षेत्र में उनका योगदान कभी नहीं भूला जाएगा। मैं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

काली पट्टी पहनकर उतरेंगे मुंबई के खिलाड़ी

मनोहर जोशी मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके थे। आज के रणजी ट्रॉफी मैच में (मुंबई बनाम बड़ौदा) Manohar Joshi को श्रद्धांजलि के तौर पर मुंबई के खिलाड़ी आज 2-2 मिनट का मौन रखने के बाद काली पट्टी पहनेंगे। एमसीए सचिव अजिंक्य नाइक ने इसकी जानकारी दी है।

Kanisha Mathur

कनिशा माथुर जनपत्रिका में डिजिटल कंटेन्ट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें ऑटोमोबाईल,टेक्नॉलजी,एंटरटेनमेंट, एजुकेशन जैसे टॉपिक्स पर लिखने का अनुभव है। इनका उद्देश्य आसान शब्दों में लोगों तक हर जानकारी पहुंचाना है। अपने खाली समय में इन्हें म्यूजिक सुनना, लोगों से बातचीत करना और घूमना-फिरना काफी पसंद है। यह नई चीजें सीखने के लिए हमेशा तैयार रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button