Makar Sakranti 2024: जानिए क्या करना चाहिए क्या नहीं मकर संक्रांति वाले दिन!
Makar Sakranti:मकर सक्रांति के दिन दान-पुण्य करने का काफी महत्व होता है। चलिए जानते है मकर संक्रांति के दिन क्या करें क्या नहीं।

Makar Sankranti Date: सनातन धर्म के अनुसार मकर सक्रांति पर्व का काफी महत्व है। मकर संक्रांति हर वर्ष का सबसे पहला त्योहार है। जिस दिन ग्रहों के देवता सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते है उसी दिन से शीतकालीन संक्रांति के साथ महीने के अंत और लंबे दिनों की शुरुआत होने का इशारा मिलने लगता है। मकर संक्रांति का दिन सूर्य देवता को समर्पित होता है इसलिए इस सूर्य पूजा होती है और कही लोग व्रत भी रखते है। हिन्दू धर्म के अनुसार इस साल मकर सक्रांति 15 जनवरी 2024 को मनाया जाएगा। मकर सक्रांति के दिन दान-पुण्य करने का काफी महत्व होता है। चलिए जानते है मकर संक्रांति के दिन क्या करें क्या नहीं।
इन बातों का रखें ध्यान मकर संक्रांति वाले दिन
- मकर संक्रांति वाले दिन आपको प्याज, लहसुन, मांस और शराब जैसे तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।
- मकर सक्रांति वाले दिन सात्विक भोजन का ही सेवन करना चाहिए।
- मकरसक्रांति के दिन बड़ों और गरीबों का अपमान नहीं करना चाहिए। इससे आप पाप के भागीदारी बनते है।
- मकर संक्रांति के दिन आपको किसी की बुराई नहीं करनी चाहिए और नेगेटिव बाते बोलने से बचना चाहिए।
- मकर संक्रांति के दिन आपको शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपके परिवार की सुख-समृद्धि चली जाती है।
- मकर संक्रांति वाले दिन आपको चावल, दाल, गुड़, अंगूर, सूखे मेवे, और दूध से मीठे चावल जरूर बनाने चाहिए।
- मकर संक्रांति के दिन आपको धार्मिक स्थान पर जरूर जाना चाहिए ओर वहाँ जा कर भगवान का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए।
- मकर संक्रांति के दिन आपको मीठे कद्दू का सेवन जरूर करना चाहिए।
इन मंत्रों से प्रसन्न होंगे सूरज देवता
ॐ घृणिं सूर्य्य: आदित्य:
ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः
ॐ सूर्याय नम:
ॐ घृणि सूर्याय नम:
ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा
ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:
ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ