Happy International Womens Day: महिला दिवस की शुभकामनाएं दें, इन खास संदेशों के साथ
Happy International Womens Day: आज 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है और इस खास मौके और भी खास बनाने के लिए आप अपने खास महिलाओं को खूबसूरत संदेशों के साथ शुभकामनाएं दे सकते है।

Happy International Womens Day: पूरी दुनिया 8 मार्च, 2024 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए तैयार है। इस दिन को लैंगिक समानता और दुनिया भर में महिलाओं के अविश्वसनीय योगदान का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के पीछे कारण महिलाओं के साथ चल रहा भेदभाव है इस भेदभाव को कम करना और महिलाओं को सम्मान देना ही इसका मुख्य उद्देश्य है ।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2024 (International Women’s Day 2024) पर, आइए हर जगह महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करने, उनकी आवाज उठाने और लैंगिक समानता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को नया करने के लिए एक साथ आएं। साथ मिलकर, हम एक ऐसी दुनिया बना सकते हैं जहां हर महिला और लड़की को अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने का अवसर मिले।
इस मौके पर आप अपने खास लोगों को महिला दिवस की शुभकामनाएं जरूर भेजें। यहां हम आपके लिए कुछ चुनिंदा संदेश लेकर आए हैं, जो आपके दिल को जरूर छू जाएंगे और इसे जो भी पढ़ेगा, उसके दिल को अच्छा लगेगा।
Happy International Womens Day: बेस्ट संदेश
मां है वो, बेटी है वो,
बहन है वो तो कभी पत्नी है वो,
जीवन के हर सुख-दुख में शामिल है वो,
शक्ति है वो, प्रेरणा है वो,
नमन है उन सब नारियों को,
जीवन के हर मोड़ पर हमारा साथ देती हैं वो
Happy Women’s Day
हर घर की नींव कहलाती है,
महिला घर को परिवार बनाती है
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं
मुस्कुराकर, दर्द भूलकर
रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी
हर पग को रोशन करने वाली
वो शक्ति है एक नारी
महिला दिवस की शुभकामनाएं
नारी है सदा खुद की आभारी
यह नारी नहीं है नर की जिम्मेदारी
नारी का सदा करो सम्मान
रखो उसकी प्रतिष्ठा का ध्यान
Happy Women’s Day 2024
ईश्वर की सबसे सुंदर रचना,
औरत के हर रूप को प्रणाम।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
यह भी पढ़ें: World’s First CNG Bike: देश की पहली CNG बाइक लॉन्च, यहाँ देखें बाइक की पूरी जानकारी
घर में रहते हुए गैरों की तरह होती हैं,
लड़कियां धान के पौधों की तरह होती हैं।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
तुम हंसती रहो तुम चहकती रहो
तुम प्रेरणा बनकर चमकती रहो
नारी तुम हक़ के लिए लड़ो समाज से
एक बदलाव हो तुम्हारी आवाज से
Happy Women’s Day 2024
जन्म देती है तुम्हें, तुम्हें हर बला से बचाती है।
जो तुम्हारी लंबी उम्र के लिए सजदे करती है
वह नारी कहलाती है
Happy Women’s Day 2024
हम जिन्हें जानते हैं
जिनके जैसे होने की कामना करते हैं
जिनके होने से हमारा अस्तित्व है
उन महिलाओं को
महिला दिवस की शुभकामनाएं!
हर महिला है एक समान
उसे समझो न प्यारे कोई चलता-फिरता समान
क्योंकि जहां होता है नारी का सम्मान,
समझ लो वो स्थान ही है स्वर्ग के समान
Happy International Women’s Day 2024