राजस्थान

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में छा रहा है घना कोहरा, 31 दिसम्बर को बारिश होने की संभावना!

Rajasthan Weather Update:आज राजस्थान के कई झीलों में बारिश होने की संभावना है। साथ-साथ कई जगहों पर घना कोहरा छाया हुआ है।

Rajasthan Weather Update: साल 2023 समाप्त होने वाला है। 31 दिसम्बर भी आ गया है लेकिन तो भी राजस्थान में इतनी कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी है जितनी हर साल पड़ती है। मौसम विभाग की अनुसार राजस्थान में घना कोहरा छा रहा है। इसके चलते कई जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

WhatsApp Group Join Now

राजस्थान में कड़ाके की ठंड ना पड़ने का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ हैं। राजस्थान में कड़ाके की ठंड नवंबर से लेकर फरवरी महीने तक पड़ती है। नवंबर-दिसंबर के महीने में आए पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान में हर तरफ घना कोहरा छाया हुआ है लेकिन सर्दी कम पड़ रही है।

मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे में उत्तर एवं पूर्वी जिले के कई इलाकों में घना कोहरा छा गया है। राजधानी जयपुर में भी दोपहर तक सूरज देवता के दर्शन नहीं हुए। ऐसा कहा जा रहा है कि आज काफी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा लेकिन कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के कोटा-भरतपुर के क्षेत्रों में 31 दिसम्बर को बारिश हो सकती है। राजस्थान में घना कोहरा छाने की वजह से विजिबिलिटी बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

कोहरे का येलो अलर्ट जारी

आज राजस्थान के कई झीलों में बारिश होने की संभावना है। साथ-साथ कई जगहों पर घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने धौलपुर-नागौर के क्षेत्रों के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ-साथ करौली, झुन्झनू, भरतपुर, पाली के लिए भी येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इन जगहों पर घना कोहरा छाने के आसार है।

31 दिसम्बर से होगा तगड़ा बदलाव

जानकारी के अनुसार 31 दिसम्बर को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इसके चलते सर्दी का असर ज्यादा होने की संभावना है। इसके साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है। राजस्थान के पश्चिमी इलाकों पर तेज सर्दी और घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग ने 31 दिसम्बर से मुसम में बदलाव होने की चेतावनी जारी की है।

WhatsApp Group Join Now

Kanisha Mathur

कनिशा माथुर जनपत्रिका में डिजिटल कंटेन्ट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें ऑटोमोबाईल,टेक्नॉलजी,एंटरटेनमेंट, एजुकेशन जैसे टॉपिक्स पर लिखने का अनुभव है। इनका उद्देश्य आसान शब्दों में लोगों तक हर जानकारी पहुंचाना है। अपने खाली समय में इन्हें म्यूजिक सुनना, लोगों से बातचीत करना और घूमना-फिरना काफी पसंद है। यह नई चीजें सीखने के लिए हमेशा तैयार रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button