ताज़ा खबरें

Sidhu Moosewala Mother: सिद्धू मूसेवाला के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, मार्च में गूंजेगी किलकारी

Sidhu Moosewala Mother Pregnant: मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर गर्भवती बताई जा रही हैं। वे जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाली हैं। 58 वर्ष किम उम्र में सिद्धू मूसेवाला के पिता बनेंगे दुबारा बाप । पूरा पढ़ें

Sidhu Moosewala Mother Pregnant: मूसेवाला के चाचा के बयान के मुताबिक दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर में एक बार फिर किलकारी गूंजने वाली है। सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर गर्भवती बताई जा रही हैं। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, चरण कौर जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाली हैं। ऐसे में बलकौर सिंह 58 साल की उम्र में दोबारा पिता बनेंगे। सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे।

WhatsApp Group Join Now

मेडिकल टीम की निगरानी में हैं Sidhu Moosewala Mother

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सिद्धू की मां मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और अभी तक पॉजिटिव रिस्पॉन्स ही देखने को मिल रहा है। उनकी डिलीवरी की डेट अभी कंफर्म नहीं है।

अब मूसे वाला के घर पर खुशियां आने वाली हैं। आपको बता दें कि इस बात को उनके एक रिश्तेदार द्वारा कंफर्म किया है कि चरण कौर मूसेवाला कुछ ही दिनों में अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं। हालांकि पिता की तरफ से अभी कोई भी बयान सामने नहीं आया है। वहीं इसको लेकर अभी तक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता की तरफ से कोई अधिकारियक बयान नहीं दिया गया है। लेकिन, लगभग छह महीने से चरण कौर ने सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बना रखी है। इस बीच अटकलें ये भी लगाई जा रही हैं कि मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह बठिंडा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

29 मई 2022 को हुई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या

बता दें कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की एक बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनकी गिनती लोकप्रिय पंजाबी गायकों में होती थी। यहीं नहीं उन्होंने साल 2022 में कांग्रेस की ओर से पंजाब विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन इसमें उनकी हार हुई थी। फिर इसी साल 29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवा दी गई थी। हत्या की जिम्मेदारी खुद गोल्डी बराड़ ने ली थी। हत्या के मामले में 31 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिसमें से 25 आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: National Science Day : 28 फरवरी को मनाया जाता है विज्ञान दिवस, जानें थीम, महत्व और उद्देश्य

WhatsApp Group Join Now

सिद्धू मूसेवाला की मौत को लेकर देशभर में उनके फैंस ने दुख जताया था। मूसेवाला के पहले एल्बम PbX 1 ने बिलबोर्ड कैनेडियन एल्बम चार्ट पर 66वां स्थान हासिल किया था। उनके हिट गानों में एक एके 47 और मेरा नाम थे। बेटे की हत्या के बाद से ही सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता लगातार उनके लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। वे अक्सर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को घेरते हैं।

क्या है IVF तकनीक ?

IVF तकनीक एक प्रेग्नेंसी प्रोसेस होती है, जो लगभग दो से तीन हफ्ते का समय लेती है। एग और स्पर्म को मां की बच्चेदानी में विकसित करने की बजाय लैबोरेटरी में विकसित करने की प्रोसेस ही इन विट्रो फर्टिलाइजेशन यानी IVF कहलाती है। जिसके बाद उस इनब्रायो को फाइन प्लास्टिक ट्यूब के जरिए महिला के गर्भाशय में प्रत्यारोपित किया जाता है। फिर बच्चा मां के गर्भ में ही पलता है। ये सारी प्रोसेस नेचुरल तरीके से होता है। जिनसे हेल्दी बच्चे का जन्म होता है।

Kanisha Mathur

कनिशा माथुर जनपत्रिका में डिजिटल कंटेन्ट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें ऑटोमोबाईल,टेक्नॉलजी,एंटरटेनमेंट, एजुकेशन जैसे टॉपिक्स पर लिखने का अनुभव है। इनका उद्देश्य आसान शब्दों में लोगों तक हर जानकारी पहुंचाना है। अपने खाली समय में इन्हें म्यूजिक सुनना, लोगों से बातचीत करना और घूमना-फिरना काफी पसंद है। यह नई चीजें सीखने के लिए हमेशा तैयार रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button