राजस्थान

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में छा रहा है कोहरा,कंपाने वाली सर्दी से लोग हो गए परेशान!

Rajasthan Weather Update:मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2 दिनों में मौसम में तगड़ा बदलाव देखा जा सकता है।

Rajasthan Weather Update:

राजस्थान में ठंडा मौसम होने की वजह से चारों तरफ कोहरा छा गया है ओर लोगों की कंपकंपी छूट रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2 दिनों में मौसम में तगड़ा बदलाव आ सकता है। राजस्थान में ठंडी हवाएं चलने से गलन भी बहुत ज्यादा बढ़ गई है।

WhatsApp Group Join Now

सिरोही के माउंट आबू में तो न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दु पर पहुँच गया है। माउंट आबू सहित राजस्थान के कई हिस्सों में ओस बर्फ की तरह परतों जैसे जमी हुई नजर आ रही है। दिसम्बर का महिना खतम होने वाला है लेकिन अभी भी कंपकंपाती सर्दी हो रही है।

बताया जा रहा है कि इसकी वजह राजस्थान में एक के बाद एक आ रहे पश्चिमी विक्षोभ हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई बार तापमान में बढ़ोतरी हो जाती है। नवंबर और दिसम्बर के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरे राजस्थान में दिख रहा है। जिसके कारण मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है।

मौसम विभाग ने घने कोहरे को लेकर राजस्थान के कई जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, राजस्थान में जल्द ही नया पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश करेगा, जिसके चलते मौसम में बड़ा बदलाव देखा जाएगा। कुछ जगहों पर बारिश के आसार भी जताए गए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक झुंझुनू, बीकानेर, चूरू, पाली, धौलपुर, भरतपुर के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इन जगहों पर घना कोहरा छाया रहेगा।

WhatsApp Group Join Now

माउन्ट आबू,फतेहपुर का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के करीब दर्ज किया गया.वहीं सीकर का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज हुआ। वनस्थली पिलानी का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। बाड़मेर का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज रहा तो जालौर का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री दर्ज हुआ.बीकानेर,फलोदी, जोधपुर, डूंगरपुर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री के करीब दर्ज किया गया।

Kanisha Mathur

कनिशा माथुर जनपत्रिका में डिजिटल कंटेन्ट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें ऑटोमोबाईल,टेक्नॉलजी,एंटरटेनमेंट, एजुकेशन जैसे टॉपिक्स पर लिखने का अनुभव है। इनका उद्देश्य आसान शब्दों में लोगों तक हर जानकारी पहुंचाना है। अपने खाली समय में इन्हें म्यूजिक सुनना, लोगों से बातचीत करना और घूमना-फिरना काफी पसंद है। यह नई चीजें सीखने के लिए हमेशा तैयार रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button