ताज़ा खबरेंसरकारी योजना

इस राज्य सरकार तक सीधे पहुँच पाएंगे आम लोग,यह हैं पूरी प्रक्रिया

हिमाचल सरकार ने जनता की सहूलियत के लिए "हिमाचल प्रदेश सेवा संकल्प योजना" का शुभारंभ किया हैं। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के 56 विभागों को जोड़ा गया है। इस पोर्टल से 6500 अधिकारी भी जुड़ें हैं।

Jan Patrika News: हिमाचल के लोग सीधे सरकार तक अपनी शिकायत पहुंचा सकते हैं। इसके लिए हिमाचल सरकार हिमाचल मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना (HP Seva Sankalp Yojana) लेकर आई है। सरकार ने एक टोल फ्री नंबर और पोर्टल लांच किया है। यह टोल फ्री नंबर 1100 है। लोग घर बैठे इस नंबर पर कॉल करके अपनी शिकायत सरकार तक पहुंचा सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now

इस टोल फ्री नंबर के जरिए आप मुफ्त में अपनी समस्या दर्ज करवा सकते है। इस योजना के तहत कॉल सेंटर की स्थापना की गई है। यहां ऑपरेटर आपकी समस्या आपसे पूछेगा और जिस विभाग से जुड़ी समस्या होगी, उसके अनुसार आपकी शिकायत दर्ज होगी। इस टोल फ्री नंबर पर लोग सुबह 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक कभी भी कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

56 विभागों के काम घर बैठे हो पाएंगे

लोग पोर्टल पर भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। लोग यहां अपनी किसी भी तरह की समस्या सरकार तक पहुंचा सकते हैं। इस पोर्टल से राज्य के 56 विभाग जुड़े हुए हैं। साथ ही पोर्टल से 6500 अधिकारी भी जुड़े हुए हैं। लोग जिस भी विभाग से जुड़ी शिकायत लेकर आते हैं, उस विभाग के अधिकारी समस्या को हल करने का काम करते हैं। साथ ही आप अपनी शिकायत का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको पोर्टल पर सिर्फ अपना शिकायत नंबर डालना होगा।

इस तरह से HP Seva Sankalp Yojana पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते है

  • सबसे पहले आपको सेवा संकल्प पोर्टल (HP Seva Sankalp Yojana) पर जाना होगा। यहाँ होम पेज पर आपको ‘शिकायत/सुझाव दर्ज करें’ विकल्प दिखेगा। उस पर क्लिक करें।
  • अब ऑनलाइन शिकायत का फॉर्म खुलेगा। इस फॉर्म में आपको अपना चालू मोबाइल नंबर डालना होगा। यह नंबर सही होना चाहिए, क्योंकि यहाँ ही आपको OTP प्राप्त होगा।
  • अब आप अपना नाम, ईमेल आईडी, विभाग, जिला, गाँव, ब्लॉक आदि का चयन कर लें। इसके बाद आपको अपना पता भी यहां दर्ज करना होगा।
  • अब आपको नीचे बॉक्स में 200 वर्ड्स में अपनी शिकायत दर्ज करनी होगी।
  • आप यहां किसी दस्तावेज की स्केन कॉपी भी अपलोड कर सकते है। इसके बाद आप शिकायत दर्ज करें।
  • आपने जो शिकायत दर्ज की है, उसका निवारण आपको 14 दिन में मिल जायेगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो आप अपनी शिकायत का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।

सरकार तक सीधे अपनी शिकायत पहुंचाए हिमाचल के लोग, यह है प्रोसेस, स्टेटस भी कर सकते हैं चेक

Shaitan Singh

शैतान सिंह जन पत्रिका के सह संस्थापक हैं। वे पिछले 5 सालों से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। इन्हें ऑटोमोबाइल, टेक्नॉलजी, एंटरटेनमेंट, एजुकेशन, सोशल, पॉलिटिक्स और इंटरनैशनल अफेयर्स जैसे विषयों पर लिखने का अनुभव है। छुट्टियों में मोटरसाइकिल से घूमना पसंद हैं।

Related Articles

Back to top button